सुशासन सप्ताह के अन्तर्गत सुशासन दिवस आयोजन किया गया

मुफ्तीगंज, जौनपुर : विकासखंड मुफ्तीगंज में खंड विकास अधिकारी अस्मिता सेन के नेतृत्व में सुशासन सप्ताह के अन्तर्गत सुशासन दिवस आयोजन किया गया। विकास खण्ड के अन्तर्गत आम जनमानस को प्रदान की जान वाली सेवाओं -  समस्त प्रकार की पेंशन, जन्म- मृत्यु पंजीकरण, आवासीय योजनाओ, मजदूरी भुगतान,जाब कार्ड पंजीकरण,पी एम सूर्य घर के लाभार्थियों का पंजीकरण,आयुष्मान कार्ड आदि कार्यों के लिए सभी  विकास खण्ड स्तरीय कर्मचारी प्रातः उपस्थित हुए। समस्त योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत सुनवाई की गई तथा आइ.जी.आर. एस. पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ,शत- प्रतिशत निस्तारण कराया गया  विकास खण्ड में पंजीकृत समस्त जॉब कार्ड धारकों को जॉब कार्ड जारी करते हुए ग्राम रोजगार सेवक के माध्यम से जॉब कार्ड धारकों को  प्रदान करने के निर्देश दिए  गए। ग्राम पंचायत बेलाव के जन्म पंजीकरण के लाभार्थी - प्रतीक का त्वरित पंजीकरण करवाते हुए जन्म प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। अच्छे कार्यों के लिए विकास खण्ड में तैनात सफाई कर्मचारी संजय यादव को सम्मानित किया गया।
 इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी फूलचन्द कनौजिया, अरविंद कुमार मौर्य, रजनीश पांडेय, ग्राम विकास अधिकारी अनूप दीक्षित, सुरेश चंद ,रवि शंकर आलोक सिंह एवं कार्यालय स्टाफ  वरिष्ठ सहायक चंद्रशेखर गुप्ता, प्रखर अस्थाना,संजय मौर्य, रचित कपूर,सत्य प्रकाश यादव, रामदत्त आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : इकरार अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.