बरसठी पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को पकड़ा: पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में हुई गिरफ्तारी
जौनपुर - बरसठी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक मामले में वांछित अभियुक्त रविंद्र कुमार गौतम को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 24 दिसंबर 2025 को उसके घर ग्राम गुरगुजी (कसेरवां बसेरवां), थाना बरसठी क्षेत्र से की गई। अभियुक्त को माननीय न्यायालय जौनपुर में पेश किया गया। रविंद्र कुमार गौतम पुत्र रमेशचंद्र गौतम, निवासी गुरगुजी (कसेरवां बसेरवां), पोस्ट कसेरवां, थाना मीरगंज, जनपद जौनपुर, पर मु0अ0सं0 255/2025 के तहत धारा 137(2), 87, 64 (1) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) और 3/4 पॉक्सो एक्ट के आरोप हैं। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी। यह कार्रवाई थाना बरसठी के प्रभारी निरीक्षक के कुशल नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अमरीश कुमार सिंह और हेड कांस्टेबल कौशल कुमार सिंह शामिल थे।
रिपोर्टर - अनुपम कुमार मौर्य

No Previous Comments found.