भूमि विवाद में कहासुनी के बाद दो गिरफ्तार, शांति भंग में भेजे गए न्यायालय

जौनपुर : कस्बे के सरवरपुर वार्ड में भूमि विवाद को लेकर हुई कहासुनी के मामले में मंगलवार को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में ले लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मोहम्मद आसिफ पुत्र ग्यासुद्दीन निवासी भटियारीसराय और अयाज पुत्र एजाज अहमद निवासी मोहल्ला सरवरपुर को गिरफ्तार कर शांति भंग की धारा में चालान करते हुए न्यायालय भेज दिया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की गई है। इस दौरान उपनिरीक्षक अनिल पाठक, हेड कांस्टेबल संजय पाण्डेय और कांस्टेबल आशुतोष तिवारी मौजूद रहे।

रिपोर्टर : दीपक

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.