शाहगंज पुलिस ने शांति भंग के आरोप में पांच को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

शाहगंज : जनपद में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहगंज पुलिस ने शांति भंग की आशंका में कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान के पर्यवेक्षण में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने सभी आरोपितों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय भेज दिया। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक के.के. सिंह सहित उपनिरीक्षक रामविलास व सुरेश चंद्र सरोज मय पुलिस बल शामिल रहे।

रिपोर्टर : दीपक सिंह

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.