बस के धक्के से स्कूटी सवार दो महिलाएं घायल, जिला अस्पताल रेफर
शाहगंज : जानकारी के अनुसार ग्राम जहीरूद्दीनपुर निवासी 30 वर्षीय इंदु पत्नी स्व. प्रदीप गौतम एवं 26 वर्षीय आँचल पत्नी मुकेश कुमार मंगलवार की दोपहर एक स्कूटी पर सवार होकर अपने घर से बाज़ार जाने के लिए निकली थी की थोड़ी ही दूर जाने पर विपरीत दिशा से आरही तेज़ रफ़्तार एक प्राइवेट बस ने अपने चपेट में ले लिया।जिससे उक्त दोनों महिलाएं बुरी तरह घायल हो गयी।मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन फानन में उपचार हेतू सामुदायिक स्वास्थ केंद्र ले आये जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर देखते चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतू जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
रिपोर्टर : दीपक सिंह
No Previous Comments found.