विकासखंड मुख्यालय पर सभी समूह सखियों, बैंक सखी, सचिव एवं ब्लाक मिशन प्रबंधक की बैठक का आयोजन किया गया

मुफ्तीगंज :  मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशानुसार आज विकासखंड मुख्यालय पर सभी समूह सखियों, बैंक सखी, सचिव एवं ब्लाक मिशन प्रबंधक की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जीरो पावर्टी में चिन्हित परिवार,जॉब कार्ड धारक परिवार, आवास प्राप्त लाभार्थी परिवार एवं पात्र गृहस्थी व अन्त्योदय परिवारों के लाभार्थियों को समूह में जोड़ने अथवा नए समूह बनाने पर के लिए निर्देशित किया गया। 
  खण्ड विकास अधिकारी श्रीमती अस्मिता सेन ने कहा विकास खण्ड में जीरो पावर्टी के 1216 परिवार, मनरेगा जॉब कार्ड धारकों के 20650 परिवार, आवास प्राप्त 5586 परिवार एवं पात्र गृहस्थी व अन्त्योदय के 24302 परिवारों में से प्रत्येक परिवार  के एक सदस्य को समूह में जोड़ने का कार्य करें। शासन की मंशा है कि हर घर को आजीविका से जोड़ दिया जाए।
बैठक में उपस्थित सहायक विकास अधिकारी ग्राम्य विकास फूलचन्द कनौजिया ने सभी समूह सखी, बैंक सखी एवं एफ एल सी आर पी को शासन की मंशा के अनुसार ग्राम सचिव, पंचायत सहायक, ग्राम रोजगार सेवक, से समन्वय बनाते बनाते हुए डोर टू डोर पात्रों  चिन्हित करते हुए समूह में जोड़ने अथवा नया समूह गठन करने पर जोर दिया।पी एम सूर्य घर में लाभार्थी रजिस्ट्रेशन, प्रधानमंत्री आदर्श गांव में कार्ययोजना, मुख्य मंत्री आवास योजना, मनरेगा आदि  योजना में प्रगति की समीक्षा करते हुए, विस्तृत निर्देश दिया गया। बैठक सकुशल संपन्न हुई।

रिपोर्टर : इकरार अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.