टेढ़वा ग्राम सभा में मिशन हंड्रेड के तहत 127 जरूरतमंदों को कंबल वितरण

जौनपुर : जनपद की ग्राम सभा टेढ़वा में रविवार 11 जनवरी को ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मिशन हंड्रेड के तहत संपन्न हुआ, जिसमें कुल 127 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। कड़ाके की ठंड के बीच आयोजित इस सेवा कार्यक्रम से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली और लोगों ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सरोकार और मानव सेवा की भावना साफ तौर पर देखने को मिली। आयोजकों ने कहा कि मिशन हंड्रेड का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण परेशान न हो। कंबल पाकर बुजुर्गों, महिलाओं और असहाय लोगों के चेहरे पर संतोष और खुशी झलकती दिखाई दी।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ सभाजीत गौतम, संजीव कुमार राव, मजहर अहमद, मनोज कुमार प्रजापति, भारतीय मौर्य, बिना मुस्कान और विकास भारती सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर ऐसे सेवा कार्यों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में कंबल वितरण जैसे कार्यक्रम जरूरतमंदों के लिए जीवन रक्षक साबित होते हैं। वहीं अन्य वक्ताओं ने भी मिशन हंड्रेड के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए इसे निरंतर जारी रखने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने भविष्य में भी इसी प्रकार के जनकल्याणकारी कार्य करने का संकल्प लिया। ग्राम सभा टेढ़वा में आयोजित यह कंबल वितरण कार्यक्रम सामाजिक एकजुटता और मानवता की मिसाल बनकर सामने आया।

रिपोर्टर : सोनू गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.