ट्रेन से कट कर युवक की मौत

जौनपुर : बरसठी थाना क्षेत्र के हरीपुर गांव के पास रेलवे ट्रेक पर शुक्रवार देर रात को एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान क्षेत्र के जरौटा गांव निवासी 25 वर्षीय कृष्ण अर्जुन सिंह के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जरौटा गांव निवासी कमल सिंह का 22 वर्षीय पुत्र कृष्ण अर्जुन सिंह शुक्रवार शाम को घर से निकला था। परिजन उसे खोज रहे थे। इसी दौरान रात दस बजे के आसपास हरीपुर गांव के पास रेलवे अंडरपास के बगल रेल पटरी पर उसका शव देखा गया।

मृतक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया था। सूचना मिलने के बाद रात में ही मौके पर पहुँची पुलिस ने उसकी जेब में मिले आधार कार्ड से पहचान किया। घटना की जानकारी पुलिस ने परिजनों को दिया। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।
रिपोर्टर : अनुपम कुमार मौर्य 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.