सभी कोटेदार ग्राम पंचायत के अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी परिवारों को समूह में जोड़ने का कार्य करें।
जौनपुर - विकास खण्ड में कोटेदार बंधुओ की बैठक आयोजित की गई,जिसमें गांव के प्रत्येक व्यक्ति को आजीविका से जोड़ने की शासन की मंशा को मूर्त रूप देने के लिए खण्ड विकास अधिकारी मुफ्तीगंज के निर्देशन में रूपरेखा तैयार की गई।बैठक को संबोधित करते हुए सहायक विकास अधिकारी ग्राम्य विकास फूलचन्द कनौजिया ने अवगत कराया कि विकास खण्ड के 19047 अंत्योदय और पात्र गृहस्थी के समूह से वंचित परिवारों को समूह में जोड़ने व नया समूह बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्येक गांव में यह कार्य आजीविका मिशन में पूर्व से योजित कैडर-समूह सखी, बैंक सखी, आजीविका सखी, एफ एल सी आर पी आदि के माध्यम से किया जा रहा है। ग्राम पंचायतों में अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी के परिवारों की महिलाओं को समूह में जुड़ने के लिए प्रेरित करने की जिम्मेदारी दी गई है। गरीब परिवारों को आजीविका से जोड़ने की, सरकार की इस पवित्र मन्शा को साकार करने में कोटेदार की भूमिका महत्वपूर्ण है।प्रशासन की मंशा है कि सभी इस पवित्र काम में अपना अमूल्य योगदान दें।
ग्राम पंचायत में समूह गठन के औचित्य और उसके फायदे के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए सभी कोटेदार बंधुओ को कन्सेट फार्म वितरित कर समूह में जोड़ने के लिए कहा गया। पूर्ति निरीक्षक श्रीमती गायत्री देवी ने प्रशासन के निर्देशानुसार सभी लोगों से सहयोग करने की अपील किया। प्रश्नोत्तर के द्वारा शंका समाधान होने के उपरांत प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी फूलचन्द कनौजिया ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए बैठक सम्पन्न होने की घोषणा किया।
रिपोर्टर - इकरार अहमद

No Previous Comments found.