विशुनपुर लेवरूवाँ (बलुवापार) में एक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
जौनपुर : डोभी क्षेत्र के अंतर्गत विशुनपुर लेवरूवाँ (बलुवापार) में एक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ डोभी जिला पंचायत सदस्य विद्या देवी के पुत्र विजय प्रताप ने फीता काटकर किया।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विजय प्रताप ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने स्वयं खिलाड़ियों के साथ खेलकर उनका हौसला बढ़ाया और उन्हें ऐसे खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर, खिलाड़ियों ने विजय प्रताप को सम्मानित किया और माला पहनाई। बताया गया कि विजय प्रताप ने डोभी क्षेत्र में कई सड़कों का निर्माण कराकर महत्वपूर्ण विकास कार्य किए हैं।
रिपोर्टर : विनीत कुमार

No Previous Comments found.