प्राथमिक विद्यालय में चोरी चोरों ने ताला तोड़कर स्टोर रूम से अनाज और सामान चुराया

जौनपुर :  चंदवक थाना क्षेत्र के डोभी खास स्थित प्राथमिक विद्यालय में रविवार रात चोरी की घटना हुई। अज्ञात चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़कर स्टोर रूम से खाद्य सामग्री और अन्य सामान चुरा लिया।

विद्यालय की प्राध्यापिका प्रतिमा यादव ने चंदवक थाने में लिखित तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि चोरों ने स्टोर रूम से दो बोरी चावल, 4 किलो दाल, तीन लीटर सोयाबीन का तेल, नमक, समर्सिबल पंप का लीवर और हैंड वॉश यूनिट की छह टोटियां चुरा लीं। चोरों ने पाइप भी तोड़ दी।

प्राध्यापिका के अनुसार, चोरी की जानकारी सोमवार सुबह विद्यालय आने पर हुई। उन्होंने तुरंत खंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत सिंह को घटना की सूचना दी।

चंदवक थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि उन्हें चोरी की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेगी।

रिपोर्टर : विनीत कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.