बजरंग दल की नई टीम घोषित

शाहगंज : नगर के योगीनाथ तिराहा स्थित 'अखिल मेडिकल स्टोर' पर बजरंग दल जिला कार्यकारिणी की मौजूदगी में बैठक का आयोजन किया गया।

विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित बैठक में नगर बजरंग दल का गठन किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से 
नगर संयोजक पद पर हर्ष कुमार अग्रहरी कों मनोनीत किया गया। वहीं नगर सह-संयोजक रौनक अग्रहरी एवं रुद्र प्रताप सिंह
गौ रक्षा प्रमुख गुलशन यादव
गौ रक्षा सह प्रमुख दीपक को नियुक्त हुये। मनोपासना प्रमुख शुभम कुमार अग्रहरी बनायें गये। 
जिला उपाध्यक्ष, विश्व हिन्दू परिषद साधु तिवारी, जिला मंत्री
सुनील मौर्य, आरएसएस नगर प्रचारक रवि जी के नेतृत्व में बैठक में टीम का गठन हुआ।
बैठक में नगर कार्यकारिणी का गठन कर हिंदुत्व की विचारधारा को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी कार्ययोजनाओं पर गहन मंथन किया गया। 
नव नियुक्त संयोजक हर्ष कुमार अग्रहरि ने वरिष्ठ पदाधिकारीयों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर खरा उतरने हेतु प्राणप्रण से लगा रहूंगा। सेवा सुरक्षा और संस्कार टीम का लक्ष्य है। राष्ट्र निर्माण हेतु वह सभी कार्य किये जायेंगे जो एक बजरंगी कर सकता है। सकारात्मक ऊर्जा के साथ हिन्दुत्व सांस्कृतिक सामाजिक साहित्यिक उत्थान हेतु समर्पित रहूंगा। मुख्य उद्देश्य धर्म की रक्षा, गौ सेवा और समाज में समरसता बनाए रखना है। नव नियुक्त पदाधिकारियों के घोषणा पर स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया।
इस दौरान प्रमुख रुप में वरिष्ठ भाजपा नेता विजय गुप्ता, पूर्व खंड अध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद महेन्द्र तिवारी, संयोजक क्षेमेन्द्र सिंह, अखिलेश अग्रहरि, कमलेश अग्रहरि ,साकेत बस्ती प्रमुख शिवा गुप्ता भोला, नगर विद्यार्थी परिषद आरएसएस  साहिल अग्रहरि ,यश कुमार सिंह,आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर : दिवाकर मिश्रा
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.