बरसठी पुलिस ने शांति भंग में चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
जौनपुर : बरसठी पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरसठी पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को थाना बरसठी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव के निर्देशन में उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चार आरोपियों को शांति भंग करने से रोकने के लिए गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बाबूलाल मौर्य (58), अरविंद कुमार मौर्य (30), गोविंद कुमार मौर्य (25) निवासीगण ग्राम बरसठी तथा शिवशंकर यादव (58) निवासी ग्राम पटखौली आलमगंज थाना बरसठी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी आपस में विवाद की स्थिति उत्पन्न कर शांति भंग कर सकते थे, जिसको देखते हुए उनके विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव, हेड कांस्टेबल कौशल कुमार सिंह एवं हेड कांस्टेबल यादवेंद्र यादव की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियानों को आगे भी जारी रखा जाएगा।
रिपोर्टर : अनुपम कुमार मौर्य

No Previous Comments found.