बाजार से घर आ रही युवती से छेड़खानी,दो मनबढ़ों पर मुकदमा दर्ज
जौनपुर - जलालपुर क्षेत्र के बहरीपुर गांव के पास सोमवार की शाम को बाजार से घर लौट रही एक 18 वर्षीय युवती के साथ दो मनबढ़ बदमाश छेड़खानी करने लगे।युवतिबक शोर मचाने पर दोनों भाग निकले। ऊक्त गांव निवासी ऊक्त युवती शाम को राजेपुर बाजार गयी थी।वह बाजार से घर वापस आ रही थी।रास्ते मे बाइक सवार दो युवक उसके पास आये।उसके बाद उसका हाथ पकड़ कर खींचने लगे।पहले तो युवती घबरा गयी परन्तु उसने हिम्मत जुटाकर शोर मचाने लगी।युवती की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल की तरफ भागे।हालांकि की जब लोग पहुंचते तब तक दोनो युवक भाग निकले।घटना की सूचना पर थानाप्रभारी गजानन्द चौबे मय फोर्स मौके पर मौके पर पहुंच गये।इस बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि बहरीपुर गांव के निवासी सन्दीप कुमार व सनी सरोज के विरुद्ध छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया गया है।दोनों के गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।पुलिस लगातार दबिश दे रही है।


No Previous Comments found.