राष्ट्रवादी सहस्त्रबाहु मंच के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अर्पित जायसवाल का भव्य सम्मान समारोह

शाहगंज : राष्ट्रवादी सहस्त्रबाहु मंच के प्रदेश अध्यक्ष (पूर्वांचल) मनोनीत किए जाने पर अर्पित जायसवाल के सम्मान में जायसवाल युवा समाज एवं उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार रात सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम पुराना चौक स्थित गोपाल मंदिर परिसर में सम्पन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में वैश्य समाज से जुड़े लोग मौजूद रहे।

सम्मान समारोह के दौरान नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अर्पित जायसवाल को माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके अब तक के सामाजिक और संगठनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से राष्ट्रवादी सहस्त्रबाहु मंच को पूर्वांचल क्षेत्र में नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

सभा को कैलाश नाथ जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष श्रीरामलीला समिति शाहगंज संदीप जायसवाल, जायसवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष मनोज जायसवाल, उद्योग व्यापार मंडल के पूर्व नगर अध्यक्ष रविकांत जायसवाल, जायसवाल युवा समाज के महामंत्री प्रशांत जायसवाल, उद्योग व्यापार मंडल नगर महामंत्री सौरभ सेठ, अभिषेक अग्रहरि, सचिन जायसवाल, इरशाद अहमद सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि संगठन सामाजिक समरसता, जनहित के कार्यों और समाज में आपसी एकता को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।

कार्यक्रम में आलोक जायसवाल, संतोष ओम सेठ, विजय अग्रहरी, मुकेश अग्रहरी, सुरेश जायसवाल, शैलेष मोदनवाल, अभिनंदन, धीरज, राहुल, पंकज, अविनीश दूबे एडवोकेट, मनोज जायसवाल, मो. आकिब, चंदन अग्रहरी, आशीष जायसवाल (प्रियतम), रवि दूबे, वंश जायसवाल, सूरज जायसवाल, अनूप अग्रहरी, विवेक मोदनवाल, सौरभ मोदनवाल, गौरव मोदनवाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ईशान राम जायसवाल ने किया।

रिपोर्टर : दीपक सिंह

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.