यूजीसी नेट में सफलता पर फरीदुल मेमोरियल पीजी कॉलेज की छात्रा वंशिता अग्रहरि सम्मानित

जौनपुर - शाहगंज फरीदुल मेमोरियल पी जी कालेज तालीमाबाद सबरहद, शाहगंज में यूजीसी की नेट परीक्षा (शिक्षाशास्त्र) दिसंबर 2025 में उत्तीर्ण करने पर छात्रा वंशिता अग्रहरि के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. तबरेज़ आलम ने वंशिता को बुके, पुस्तक एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. तबरेज़ आलम ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वंशिता अग्रहरि ने देश की कठिन परीक्षाओं में से एक यूजीसी नेट को उत्तीर्ण कर न केवल महाविद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। महाविद्यालय परिवार ने वंशिता के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सम्मान समारोह में वंशिता अग्रहरि ने कहा कि लगन, निरंतर अभ्यास और सही मार्गदर्शन से किसी भी कठिन परीक्षा को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया जा सकता है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय विशेष रूप से अपने शिक्षक डॉ. पीयूष श्रीवास्तव को देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य, समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ. निजामुद्दीन,डॉ.पीयूष श्रीवास्तव,श्री सूर्य प्रकाश यादव,श्रीमती गीता देवी,डॉ.अमित दयनाथ गुप्ता,डॉ.शिव प्रसाद यादव, डॉ. अनामिका पाण्डेय, डॉ.राकेश सिंह,डॉ.पूजा रानी,रियाज अहमद,डॉ.रविंद्र कुमार यादव,कहकशा खान,ओम प्रकाश चौरसिया,डॉ.भास्कर तिवारी,डॉ.रामचंद्र मौर्य सहित अन्य शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे। यूजीसी नेट में सफलता पर छात्रा वंशिता अग्रहरि को सम्मानित करते प्राचार्य डॉ. तबरेज़ आलम एवं उपस्थित शिक्षकगण।

रिपोर्टर - दीपक सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.