ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार मामा घायल भांजी की मौत

जौनपुर - शाहगंज क्षेत्र के नटौली गांव निवासी किशोरी अपने मामा के साथ बाइक पर सवार होकर ननिहाल जा रही थी। घर से पांच सौ मीटर दूर पहुंची थी। उसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार ईट से लदा ट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोरी की मौत हो गई वही मामा गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा होते देख चालक मौके से फरार हो गया। गुस्साए ग्रामिणों ने ट्रैक्टर सडक पर खडा कर लगाया जाम। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर समेत शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी। मौत की खबर सुनकर परिजनों मे मचा कोहराम। क्षेत्र के नटौली गांव निवासी आकांक्षा (13)पुत्री समेश अपने मामा खेतासराय निवासी कैलाश (40)पुत्र पलटन के साथ शनिवार की दोपहर घर से बाइक पर बैठकर ननिहाल के लिए निकली थी। घर से महज 500 मीटर दूर हुब्बीगंज रोड पर पहुंची उसी दौरान ईंट से लदा ट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोरी की मौत हो गई वही मामा गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक मौके से ट्रैक्टर छोडकर फरार हो गया। गुस्साए ग्रामिणों ने सडक को जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली समेत सर्किल पुलिस व क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम को खाली कराकर ट्रैक्टर को कब्जे में ले कर आवश्यक लिखा-पढ़ी करते हुए शव को पोस्ट मार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों मे मचा कोहराम मचा। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक किरन कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है विधिक कार्यवाई की जा रही है।

रिपोर्टर - दीपक सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.