राजकीय महिला महाविद्यालय शाहगंज में रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन

जौनपुर - शाहगंज राजकीय महिला महाविद्यालय शाहगंज में प्राचार्य प्रोफेसर संजय वर्मा के निर्देशन में संचालित पांच दिवसीय रेंजर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह दिनांक 14 फरवरी 2026 को उत्साह और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर रेंजर्स द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए तथा टोली बनाकर टेंट निर्माण एवं विभिन्न व्यंजन तैयार किए गए। गौरतलब है कि यह शिविर 10 फरवरी 2026 से प्रारंभ हुआ था। प्रथम दिन रेंजर्स को झंडा गीत, प्रार्थना,स्काउट नियम एवं प्रतिज्ञा की जानकारी दी गई। दूसरे दिन ध्वज शिष्टाचार एवं फर्स्ट एड मोमोमा का प्रशिक्षण दिया गया। तीसरे दिन गांठ-फास बंधन,टेंट लगाना,कलर पार्टी एवं पासिंग आउट परेड का अभ्यास कराया गया। चौथे दिन महाविद्यालय की रेंजर्स इकाई द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई तथा आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण प्राप्त किया गया। पांचवें दिन रेंजर्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। शिविर के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता,क्विज, लोक नृत्य एवं लोकगीत का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इसके पश्चात सर्वधर्म सभा का आयोजन हुआ,जहां प्रशिक्षक निषाद अहमद एवं पायल विश्वकर्मा ने रेंजर्स को दीक्षा प्रदान की। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रोफेसर संजय वर्मा,डॉ.आनंद कुमार सिंह,डॉ.रमेश चंद्र,अखिलेश, प्रोफेसर शिवाजी सिंह,रेंजर्स प्रभारी डॉ.अमृता बरनवाल,डॉ.एम.पी.सिंह,डॉ.सर्वजीत सिंह,राज बहादुर,जयसवाल,रत्नेश,सुरेश जी,संतोष, अनुराग,योगेंद्र सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में रेंजर्स प्रभारी डॉ.अमृता बरनवाल ने सभी आगंतुकों, प्रशिक्षकों एवं छात्राओं के प्रति आभार प्रकट किया।

रिपोर्टर - दीपक सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.