महाशिवरात्रि पर शाहगंज में भव्य कांवड़िया बारात,शिव भक्ति में डूबा नगर

जौनपुर - जिला अंतर्गत शाहगंज नगर में  महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महाशिवरात्रि कांवड़िया संघ द्वारा भव्य कांवड़िया बारात का आयोजन किया गया। संघ के अध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रहरि ने बताया कि यह बारात भगवान भोलेनाथ की कृपा से श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई, जिसमें नगरभर के श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। बारात की शुरुआत काली चौरा मंदिर से हुई, जो मनोज ड्रेसेज होते हुए पुराना चौक, नौहट्टा, शाहपंजा और चूड़ी मोहल्ला से रामलीला भवन चौराहा पहुंची। इसके बाद कोतवाली चौराहा,मंदिर कलेक्टरगंज, डाकखाना रोड, मेन रोड, जेसी चौराहा और पन्ना होटल होते हुए शिवधाम की ओर प्रस्थान किया गया। अंततः कांवड़िया बारात शिवधाम भुवनेश्वर महादेव मंदिर पहुंची, जहां विधिविधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय हो उठा। बारात में भूत-प्रेत के रूपधारी कलाकारों सहित अन्य आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भगवान भोले बाबा पालकी पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देते रहे, मानो अपनी कृपा वर्षा कर रहे हों। दर्शन पाकर भक्त भाव-विभोर हो गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में महामंत्री शिवशंकर जायसवाल, उपाध्यक्ष राम अवतार अग्रहरि व मनोज अग्रहरि, कोषाध्यक्ष मनीष अग्रहरि,संरक्षक मनोज जायसवाल (पत्रकार) सहित रामकुमार अग्रहरि, बिरजू मोदनवाल,दिनेश मोदनवाल,राहुल अग्रहरि अन्ना मंत्री,अमरनाथ शर्मा और भुवनेश्वर मोदनवाल छोटू मंत्री की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजकों  में अध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रहरि ने बताया कि यह कांवड़िया बारात सामाजिक समरसता और धार्मिक आस्था का प्रतीक रही,जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।जेसीआई शाहगंज सिटी,जेजे विंग जेसीआई शाहगंज सिटी,जेजे विंग जेसीआई शाहगंज सिटी,लायंस क्लब शाहगंज स्टार, लियो  शाहगंज स्टार,आर्दश कांवरिया सेवा संघ आदि ने  प्रसाद व ठंडाई आई का वितरण किया।

रिपोर्टर - दिवाकर मिश्रा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.