नन्हें रोजे़दार बच्चों के जिद के आगे झुके लोग, घर में खुशी का माहौल
जौनपुर केराकत- रमज़ान के पवित्र माह में इबादत के लिए बच्चे भी रोज़ा रख रहे हैं। नगर पंचायत केराकत के मोहल्ला सिपाह प्रथम वार्ड नंबर ( 9 ) के निवासी पूर्व प्रधानाचार्य तुफानी खाॅंन के दोनों नातियों नें रोज़ा रखकर एक मिशाल पेश किया है। और बेरोजे़दार लोगों को सीख दी है कि आप को भी पवित्र माह रमज़ान में सभी लोगों को रोज़ा रखकर सवाब हासिल करना चाहिये। और अपनें किये गुनाहों से तौबा करना चाहिये। मोहल्ला सिपाह निवासी अमजद खाॅंन समाजसेवी के दोनों भांजों साहिर अली खाॅंन सात वर्ष व तौहीद खाॅंन 8 वर्ष नें पूरे दिन का रोज़ा रखकर सब्र और अल्लाह की इबादत में वक्त बिताया। कम उम्र में रोज़ा रखकर साहिर अली खाॅंन, तौहीद खाॅंन नें न सिर्फ अपनें परिवार, बल्कि आसपास के लोगों को भी प्रेरित किया। स्वजनों के अनुसार घर के अन्य सदस्य जब रोज़ा रखकर इबादत कर रहे थे, तो साहिर अली खाॅंन, तौहीद खाॅंन दोनों भाइयों का भी मन रोज़ा रखने को मचल उठा। दोनों नन्हें मुन्ने बच्चों ने खुद रोज़ा रखनें की इच्छा जताई। घर के लोगों नें उम्र को देखते हुए उसे समझानें की कोशिश की, लेकिन नन्हें रोजे़दार बच्चों की ज़िद के आगे उनकी एक न चली। आखिरकार परिवार नें उसकी भावना (शौक) का सम्मान करते हुए दोनों बच्चों को रोज़ा रखने की इजाज़त दे दी। साहिर अली खाॅंन, तौहीद खाॅंन दोनों बच्चों नें परिवार के साथ सहरी की और पूरे दिन धैर्य व संयम के साथ रोज़ा निभाया। नमाज़ के दौरान दोनों बच्चों नें अल्लाह की बारगाह में देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआएं मांगी। शाम को अजा़न होते ही साहिर अली खाॅंन, तौहीद खाॅंन इफ्तार कर अपना पहला रोज़ा मुकम्मल किया। साहिर अली खाॅंन की मां रोशनी खानम और तौहीद खाॅंन की मां सकीना बानों नें बताया कि रमज़ान का माहौल और घर में इबादत देखकर बेटे के मन में रोज़ा रखने की चाह जागी बेटे का हौसला देखकर उन्हें फ़ख्र महसूस हुआ। नन्हें रोजे़दार के पहले रोज़े पर घर में खुशी का माहौल रहा अल्लाह दोनों बच्चों को सेहत अता फरमाए और घर के लोगों को रिज़्क अता फ़रमाए हर बलाओं से महफूज़ रखे।
संवाददाता - प्रवीण कुमार


No Previous Comments found.