स्व. चंद्रशेखर मिश्र की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने के लिए दिग्गजों का जमावड़ा ।

जौनपुर - खेतासराय भारतीय जनता पार्टी खेतासराय मंडल के मंडल अध्यक्ष उपेंद्र मिश्रा के पिता स्वर्गीय चंद्रशेखर मिश्र की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा संगठन के पदाधिकारियों एवं नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने स्व. मिश्र को प्रखर विद्वान, सरल स्वभाव और समाज को दिशा देने वाला व्यक्तित्व बताया। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात ज्योतिषाचार्य डॉ. अवनीश सिंह विक्रम बघेल ‘गुरु’ महाराज उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्व. चंद्रशेखर मिश्र जैसे विद्वान व्यक्तित्व कभी शरीर से ही विदा होते हैं, उनके विचार समाज में जीवित रहते है। उन्होंने कहा कि ज्ञान, संस्कार और सदाचार ही व्यक्ति की असली पहचान होते हैं। ऐसे लोग अपने परिवार के साथ-साथ समाज को भी संस्कारित करते हैं। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। पुण्यतिथि जैसे अवसर हमें उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प दिलाते है। कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि स्व. चंद्रशेखर मिश्र का जीवन सादगी और विद्वत्ता का संगम था। उनका मार्गदर्शन परिवार और समाज के लिए सदैव प्रेरक रहेगा। ऐसे व्यक्तित्वों की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। श्रद्धांजलि समारोह में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन श्रद्धांजलि और स्मरण के साथ हुआ। इस अवसर पर गौरव सिंह मोनू पूर्व प्रमुख मार्टीनगंज,अजय सिंह मंत्री प्रतिनिधि, कृष्णकुमार जायसवाल, मनीष गुप्ता, धर्मेंद्र मिश्रा पूर्व मण्डल अध्यक्ष, अभिषेक सिंह परमार जिलामंत्री भाजयुमो, हरेन्द्र यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, प्रदुम्न तिवारी समेत दिग्गजो की उपस्थिति रही।

रिपोर्टर - श्रीश चंद्र गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.