अपराध पर नियंत्रण बरसठी पुलिस की पहली प्राथमिकता

बरसठी जौनपुर :  जनपद मे अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के विशेष अभियान के तहत बरसठी पुलिस ने मंगलवार, 24 फरवरी 2026 को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा,

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन, मे प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार, माननीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चतुर्थ, जौनपुर द्वारा जारी गैर जमानती वारंट (मुकदमा संख्या 540/18, धारा 498ए भादवि एवं 4 डीपी एक्ट, आशा बनाम अनिल) के तहत वांछित अभियुक्त अनिल चौहान पुत्र अमर सिंह चौहान को गिरफ्तार किया गया। अनिल चौहान (लगभग 40 वर्ष) ग्राम चकदोस्त दियाँवा, थाना बरसठी, जनपद जौनपुर का निवासी है। उसे उसके घर से पकडा गया और आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।

इसी क्रम में, उपनिरीक्षक अजय कुमार तिवारी और कांस्टेबल गजेंद्र कुमार की टीम ने मु0अ0सं0 180/2025, धारा 137(2), 64 (1) बीएनएस एवं 5ठ/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त सूरज गौतम को गिरफ्तार किया। सूरज गौतम (करीब 19 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश गौतम, निवासी ग्राम गनेशपुर, थाना नवाबगंज, जनपद प्रयागराज का रहने वाला है। उसे ग्राम पपरावन नहर पुलिया के पास से पकड़ा गया और विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार दुबे, हेड कांस्टेबल विजय शंकर सरोज, हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार बिन्द और कांस्टेबल गजेंद्र कुमार शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों का निर्देश कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर : अनुपम कुमार मौर्य

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.