बरसठी पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त व एक वारंटी अभियुक्ता को किया गिरफ्तार

बरसठी (जौनपुर) :  पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर अपराध एवं वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बरसठी पुलिस को  सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मडियाहूँ के पर्यवेक्षण व निर्देशन में थाना बरसठी पुलिस टीम ने एक वारंटी अभियुक्त व एक वारंटी अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है।

प्रभारी निरीक्षक  जयप्रकाश यादव के  नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक  राजकुमार सिंह व महिला कांस्टेबल अनुपमा सिंह की संयुक्त टीम ने ग्राम सराय विक्रम, पोस्ट सुखलालगंज, थाना बरसठी से अभियुक्त लियाकत पुत्र खालिद एवं अभियुक्ता मिन्नत देवी पत्नी लियाकत को उनके घर से गिरफ्तार किया।
दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय एसीजेएम-4 जौनपुर द्वारा मुकदमा संख्या 1178/24, राज्य बनाम समीर अली, धारा 498ए, 323, 504, 506 भादवि व 3/4 डीपी एक्ट थाना बरसठी जौनपुर में गैर-जमानतीय वारंट जारी किया गया था, जिसके अनुपालन में यह गिरफ्तारी की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार वारंटी लियाकत पुत्र खालिद ,मिन्नत देवी पत्नी लियाकत
निवासीगण ग्राम ,सराय विक्रम, थाना बरसठी, जनपद जौनपुर है

रिपोर्टर : अनुपम कुमार मौर्य

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.