निहारिका एलीट बैग्स का हुआ भव्य उद्घाटन, नगरवासियों में उत्साह

जौनपुर - नगर के पूर्वी कौड़िया,‘निहारिका एलीट बैग्स’ का भव्य शुभारंभ धूमधाम से संपन्न हुआ। इस पुनीत अवसर पर फर्म की प्रोपराइटर एवं लायंस क्लब शाहगंज खुशबू की अध्यक्ष खुशबू जायसवाल को नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष गीता जायसवाल,प्रदीप जायसवाल,लायंस क्लब के जोन चेयरपर्सन मनीष अग्रहरी एवं कमल नयन जायसवाल, जायसवाल समाज के अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल युवा जायसवाल समाज के अध्यक्ष धीरज जायसवाल,उड्डयन ऐक्डेमी की डायरेक्टर संगीता जायसवाल,ने बुके भेंट कर शुभकामनाएं दीं। खास बात यह रही कि खुशबू जायसवाल के बेटे राजवीर जायसवाल के जन्मदिन के शुभ अवसर पर उनकी ननद मृणालिनी जायसवाल एवं पुत्र राजवीर जायसवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने जन्मदिन की बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतिष्ठान को “वन स्टॉप बैग डेस्टिनेशन” के रूप में प्रस्तुत किया गया है, जहां ग्राहकों को स्टाइल और कंफर्ट का विशेष अनुभव मिलेगा। यहां स्कूल बैग, डेली यूज बैग, मेंस बैग, लेडीज बैग, पर्स, क्लच, स्टेशनरी बैग तथा ट्रॉली बैग का आकर्षक कलेक्शन उपलब्ध है। संचालिका खुशबू जायसवाल ने बताया कि ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता के साथ किफायती दाम उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। इसके अतिरिक्त उनके अन्य प्रतिष्ठानों में निहारिका ब्यूटी सैलून एवं निहारिका एक्सक्लूसिव ज्वेलरी शोरूम भी शामिल हैं। उन्होंने नगरवासियों से नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर पहुंचकर सहयोग देने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर - दीपक सिंह
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.