कृषि एवं ग्रामीण परिवर्तन पर पीएम मोदी ने की चर्चा

जौनपुर - जिले के बरसठी विकास खंड सभागार में शुक्रवार को भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित पोस्ट बजट वेबिनार का लाइव प्रसारण किया गया। "कृषि एवं ग्रामीण परिवर्तन" थीम पर आधारित इस वेबिनार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाग लिया। इसमें कृषि क्षेत्र के विकास, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों की आय बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। वेबिनार के दौरान प्रधानमंत्री ने किसानों की समृद्धि, आधुनिक कृषि तकनीकों के उपयोग, ग्रामीण विकास और कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और गांवों की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार नई योजनाएं और पहल कर रही है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रमेशचंद्र मौर्य, जिला अध्यक्ष किसान यूनियन शैलेश कुमार वर्मा,अखिलेश दुबे, सर्वेश कुमार पाल सहायक विकास अधिकारी,धर्मराज वर्मा बीटीएम,ज्ञानेन्द्र वर्मा एटीएम, सुभाष पाल प्रभारी,राजकुमार पटेल टी ए सी,सुनील कुमार, सुरेश तिवारी जी.पी.ये और सूरज कुमार सहित कई अन्य प्रतिनिधि व अधिकारी कर्मचारी भारी संख्या मे किसान उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - अनुपम कुमार मौर्य 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.