अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को नमन : डॉ. अंजना सिंह

जौनपुर - अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाज की प्रखर आवाज एवं राष्ट्रीय हिन्दू भगवा वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष तथा असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अंजना सिंह ने नारी शक्ति को नमन करते हुए सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में नारी को सदैव सर्वोच्च सम्मान दिया गया है।

उन्होंने शास्त्रों का उल्लेख करते हुए कहा—

“यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः”, अर्थात जहां नारी का सम्मान होता है,वहां देवताओं का वास होता है।
डॉ.अंजना सिंह ने कहा कि नारी केवल एक देह नहीं, बल्कि शक्ति, सृजन और करुणा का साक्षात स्वरूप है। वह ज्ञान की देवी सरस्वती,समृद्धि की देवी लक्ष्मी और शक्ति की प्रतीक दुर्गा का संगम है। उन्होंने कहा कि नारी परिवार और समाज की आधारशिला है। एक माँ के रूप में वह केवल जीवन ही नहीं देती,बल्कि आने वाली पीढ़ियों के संस्कार और चरित्र का निर्माण भी करती है। उनका धैर्य और सहनशीलता धरती माँ के समान है,जो परिवार और समाज को स्नेह से सींचती है। डॉ.अंजना सिंह शिक्षा जगत में अपनी सेवाएं देने के साथ-साथ समाज सेवा में भी सक्रिय हैं और समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ लगातार आवाज उठाती रहती हैं। उनका ओजस्वी व्यक्तित्व और समाज के प्रति समर्पण आज की पीढ़ी की महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि नारी का सम्मान केवल एक दिन तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि यह हमारे जीवन और संस्कारों का स्थायी हिस्सा होना चाहिए। सी न्यूज़ भारत की ओर से भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए महिला सुरक्षा,सम्मान और सशक्तिकरण का संकल्प लेने की अपील की।

 

 डॉ.अंजना सिंह

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.