ब्लॉक परिसर में आरजीएसए के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
जौनपुर - डोभी ब्लॉक परिसर में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (RGSA) के तहत शुक्रवार को एडियो पंचायत प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में समस्त ग्राम प्रधानों और पंचायत सहायकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एडियो पंचायत प्रवीण कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह और संदीप ने प्रतिभागियों को विभिन्न विषयों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायतों को डिजिटल,पारदर्शी और आत्मनिर्भर बनाना है। प्रशिक्षण में ई-ग्राम स्वराज पोर्टल,ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) लेखांकन प्रणाली तथा स्थानीय शासन को सशक्त बनाने से जुड़े विषयों पर विशेष रूप से जानकारी दी गई।
इस दौरान डिजिटल साक्षरता पर जोर देते हुए बताया गया कि ई-ग्राम स्वराज पोर्टल के माध्यम से पंचायतों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाया जा सकता है तथा ऑनलाइन कार्यक्षमता को बढ़ाया जा सकता है। वहीं ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) के अंतर्गत शिक्षा,स्वास्थ्य,स्वच्छता और रोजगार जैसे प्रमुख क्षेत्रों में ग्राम पंचायतों की भूमिका और क्षमता निर्माण पर भी चर्चा की गई।
प्रशासनिक एवं वित्तीय प्रबंधन से जुड़े सत्र में पंचायत प्रधानों और सहायकों को लेखांकन प्रणाली,पारदर्शिता तथा सरकारी निधियों के सही और प्रभावी उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सचिव राजेश यादव,अजीत कुमार,ग्राम प्रधान संजय सिंह,चंद्रिका यादव, विनय सिंह,सतीश सिंह,सोनू यादव,संतोष कुमार,हरेंद्र राम सहित क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधान व पंचायत सहायक उपस्थित रहे।
रिपोर्टर - विनीत कुमार

No Previous Comments found.