शाहगंज में ‘होली हुड़दंग सीजन-5’ का हुआ आयोजन, रंगों और मस्ती में झूमे लोग

शाहगंज : नगर के पुराना चौक स्थित गोपेश्वर महादेव मंदिर परिसर में निहारिका ब्यूटी सैलून के तत्वावधान में शुक्रवार को “होली हुड़दंग सीजन-5” का रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं व स्थानीय लोगों ने भाग लेकर अबीर-गुलाल के साथ होली की मस्ती का आनंद लिया। रंग-बिरंगे परिधानों, बंदाना स्कार्फ, दुपट्टों और सनग्लासेस के साथ प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण होली के रंगों से सराबोर हो गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों और गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।जिसमे विजेता रही विश्वानी जायसवाल, पूनम उपाध्याय, नेहा गुप्ता और इसी के साथ इस होली की शाम को और भी ख़ास बनाया साक्षी और श्रेया अग्रहरि ने जिन्होंने सेल्फी कॉर्नर बनाया था और इसी करम में पायल जायसवाल और शिवानी जायसवाल जो लगातार तीन वर्षों से वो भी अपना सहयोग सेल्फी पॉइंट जो कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने में लगाती है, और कार्यक्रम में सबसे पहले आने वाले रंजना सेठ और रचना जायसवाल एवम आई लव शाहगंज के इंफ्लुएंसर और वासु अग्रहरि और कार्यक्रम संयोजिका जो हर वर्ष होली के कार्यक्रम के लिए अपना प्रांगण देती है लायन सुनीता अग्रवाल जी को सम्मानित किया गया। सुनीता अग्रवाल व बुलबुल अग्रहरि व रचना जायसवाल ने कार्यक्रम की प्रसंशा करते हुए कहा कि पूरे साल भर हमलोग इस कार्यक्रम का इंतज़ार करते हैं, पूरे साल में एक ऐसी शाम हम महिलाओं को मिलती है जिसमें हम अपने सारे गम भूलकर अपने लिए जीते हैं, धन्यवाद देती हूँ हमारे शाहगंज की आन बान शान खुशबू भाभी को जो इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर के महिलाओं को एक मंच पर एक साथ लाती है , कार्यक्रम में कोई जातिवाद नहीं होता है, हर किसी को सम्मान मिलता है, सभी महिलाओं ने मिलकर कहा की इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन जरूर होना चाहिये । कार्यक्रम शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक चले इस आयोजन में संगीत और रंगों के बीच लोगों ने जमकर आनंद लिया। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग लायन बुलबुल, लायन कामिनी पांडे,लायन कुसुम आर्य,लायन मोहिता जायसवाल, लायन रूबी अग्रहरि,लायन नूपुर अग्रहरि,मुक्ता जायसवाल, प्रियंका चित्रवंशी, अविका चित्रवंशी,पायल जयसवाल, समृद्धि जयसवाल, अलका गुप्ता, पंकज जायसवाल, रश्मि जायसवाल,अनिता जैसवाल, वन्दना यादव,पावनी सेठ, प्रीति जायसवाल , सविता जायसवाल , प्रियंका अग्रहरि, बबली गुप्ता,ख़ुशबू अग्रहरि, सिमोन अग्रहरि,किरण अग्रहरि, सौम्या साहू, भाव्या अग्रहरि, अनुष्का जायसवाल,निहारिका , निवेदिता, भाग्यश्री,आराध्या,परी, टुकटुक, गौरी,सोनम, श्रेया संजना, अंशिका, काजल, हर्षित, नेहा आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर : दीपक सिंह
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.