नवोदय में चयन से गांव में खुशी की लहर, छात्र हर्ष सिंह का भव्य स्वागत
जौनपुर - कंपोजिट विद्यालय आदमपुर बरसठी के कक्षा 5 के मेधावी छात्र हर्ष सिंह (पुत्र विजय कुमार सिंह) का चयन प्रतिष्ठित नवोदय विद्यालय में होने पर पूरे गांव में खुशी और गर्व का माहौल है। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने हर्ष सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुभाष सरोज ने छात्र का मुंह मीठा कराकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों और ग्रामीणों ने छात्र की इस सफलता को विद्यालय और क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताया। गांव के लोगों ने हर्ष सिंह को बधाइयां देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा जताई कि वह आगे चलकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेगा।
स्वागत समारोह के दौरान विद्यालय के शिक्षकगण—विनोद कुमार यादव, सजीवन यादव, संदीप सिंह, मनोज राय, त्रिभुवन प्रसाद, नीलम सिंह, शालिनी गुप्ता, नीलम रावत, कंचन यादव तथा ग्राम प्रधान शिवकुमार यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने छात्र के परिश्रम और लगन की सराहना करते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी उससे प्रेरणा लेने का संदेश दिया। हर्ष सिंह की इस सफलता ने न केवल उसके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।
रिपोर्टर - अनुपम कुमार मौर्य

No Previous Comments found.