अजीत सिंह इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष और दीपक मिश्र महामंत्री बनाए गए
जौनपुर : भारतीय नववर्ष के अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोशिएशन जौनपुर की बैठक में सर्व सम्मति से जी न्यूज के पत्रकार अजीत सिंह को अध्यक्ष और एएनआई के पत्रकार दीपक मिश्र को महामंत्री चुना गया। नवरात्रि के प्रथम दिन सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने मां शीतला धाम चौकियां में दर्शन पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
बैठक में वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह, सुधाकर शुक्ला (इंडिया टीवी), अजय पांडेय (टीवी 9 भारतवर्ष), आदित्य भारद्वाज (आजतक), बृजेश मिश्र (IANS न्यूज एजेंसी), नीतीश कुमार "राहुल" (न्यूज 24), अरुण चौबे (समाचार प्लस), नीरज सिंह (भास्कर) समेत दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।
रिपोर्टर : मोहम्मद जावेद

No Previous Comments found.