बरसठी ब्लॉक में तैनात कम्प्यूटर आपरेटर अरुण का निधन

जौनपुर - बरसठी स्थानीय ब्लॉक में पिछले कई वर्षों से तैनात कंप्यूटर आवास ऑपरेटर अरुण कुमार सरोज का निधन हो गया। वे काफी समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही ब्लॉक के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्राम प्रधानों, सचिवों व सहकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। अरुण अपने कर्तव्यनिष्ठ स्वभाव, कार्य के प्रति समर्पण और सरल व्यवहार के लिए जाने जाते थे। आवास से संबंधित कार्यों को उन्होंने सदैव जिम्मेदारी के साथ निभाया, जिससे वे विभागीय कर्मचारियों के साथ-साथ आम लोगों के बीच भी चहेते रहे। बताया जा रहा हैं कि अंतिम स्टेज पर बीमारी का पता चलने के बाद उनका इलाज लखनऊ स्थित पीजीआई में चल रहा था। इलाज का खर्च अधिक होने पर ब्लॉक व क्षेत्र के लोगों ने आपसी सहयोग से आर्थिक मदद जुटाई थी। इसके बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका और अंततः उनका निधन हो गया। उनके निधन से परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी और छोटे-छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टर - अनुपम कुमार मौर्य

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.