शॉर्ट सर्किट से लगी आग, खाने-पीने का सामान जलकर खाक

जौनपुर ,चन्दवक : डोभी क्षेत्र के अइलीया गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने एक परिवार की पूरी गृहस्थी को तबाह कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार, जितन वनवासी पुत्र नेहरू वनवासी के मड़हे में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण पंखे के सॉकेट से निकली चिंगारी बताया जा रहा है। घटना के समय जितन और उनकी पत्नी दोपहर में मड़हे के बाहर आराम कर रहे थे, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

आग की चपेट में आकर उनके दो मड़हे पूरी तरह जलकर राख हो गए। मड़हे में रखा खाने-पीने का सारा सामान और अनाज भी आग में नष्ट हो गया।
ग्रामीणों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
घटना की सूचना पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लेखपाल नवनीत सिंह और ग्राम प्रधान विजय कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्टर : विनीत कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.