एनबीडब्ल्यू मामले में न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई
जौनपुर - जनपद जौनपुर मे अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरसठी पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने 30 मार्च 2026 को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बरसठी जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह गिरफ्तारी की। अभियुक्त को उसके घर से पकड़ा गया।
यह गिरफ्तारी माननीय न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी चतुर्थ, जौनपुर द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) से संबंधित थी। मामला मुकदमा संख्या 46/21,राज्य बनाम श्रीनाथ यादव, धारा 323, 504, 506, 452 भारतीय दंड संहिता, थाना बरसठी से जुड़ा है। गिरफ्तार वारंटी की पहचान श्रीनाथ यादव (लगभग 45 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय भूल्लन राम यादव के रूप में हुई है, जो ग्राम गहली कठार,थाना बरसठी, जनपद जौनपुर का निवासी है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूरी कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय जौनपुर भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार वर्मा, हेड कांस्टेबल अखिलेश यादव और कांस्टेबल शेरबहादुर यादव शामिल थे।
रिपोर्टर - अनुपम कुमार मौर्य


No Previous Comments found.