शान्ति व्यवस्था की धारा मे एक अभियुक्त सहीत दो अभियुक्ता गिरफ्तार

बरसठी जौनपुर :  पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों एवं वॉछित / वारण्टियों तथा शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ  के पर्यवेक्षण एवं दिशा-निर्देशन में व प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव के कुशल नेतृत्व में आज दिनाँक 03.04.2026 को प्रथम पक्ष की शिखा निगम पुत्री रविन्द्र कुमार निगम उम्र करीब 30 वर्ष तथा द्वितीय पक्ष के। अनिल कुमार सरोज पुत्र राजेन्द्र सरोज उम्र करीब 28 वर्ष, 2. खुश्बू सरोज पत्ती पप्पू सरोज उम्र करीब 29 वर्ष

निवासीगण ग्राम बड़ेरी थाना बरसठी जौनपुर को जो थाना स्थानीय पर पटीदार के विवाद को लेकर अपना अपना पक्ष लेकर थाना स्थानीय पर आये हुए थे, उभय पक्षों को समझा बुझाकर थाना हाजा से रूख्क्षत किया गया था, किन्तु उभय पक्ष थाना गेट पर पहुँच कर पुनः उसी विवाद को लेकर आपस में अमादा फौजदारी हो गये, ऐसा प्रतीत हुआ कि कोई संज्ञेय अपराध कारित कर देंगे, तभ उ०नि० सुरेन्द्र सिंह, म०का० अनुपमा सिंह व सन्नरी प्रहरी हो०गा० अखिलश कुमार गौतम द्वारा उभय पक्षों को थाना गेट से अन्तर्गत धारा 170 बीएनएसएस में हिरासत पुलिस में लिया गया। जिनका चालान जरिए चालानी रिपोर्ट माननीय न्झायालय किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-,शिखा निगम पुत्री रविन्द्र कुमार निगम उम्र करीब 30 वर्ष,अनिल कुमार सरोज पुत्र राजेन्द्र सरोज उम्र करीब 28 वर्ष,खुश्बू सरोज पत्ती पप्पू सरोज उम्र करीब 29 वर्ष,निवासीगण ग्राम बड़ेरी थाना बरसठी जौनपुर

गिरफ्तारी टीम-
 उ0नि0 श्री सुरेन्द्र सिंह
,म०का० अनुपमा सिंह, हो०गा० अखिलेश कुमार बिन्द शामिल रहें

रिपोर्टर : अनुपम कुमार सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.