नूरपुर बाजार में आचार्य सोनू पंडित के निवास पर सात दिवसीय महामृत्युंजय जप अनुष्ठान जारी

जौनपुर : नूरपुर बाजार स्थित आचार्य पंडित सोनू दुबे के निवास पर सात दिवसीय महामृत्युंजय जप अनुष्ठान श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ जारी है। अनुष्ठान के तीसरे दिन आचार्य सोनू दुबे ने उपस्थित श्रद्धालुओं को महामृत्युंजय भगवान एवं महामृत्युंजय मंत्र के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि महामृत्युंजय मंत्र भगवान शिव का अत्यंत शक्तिशाली और कल्याणकारी मंत्र है। इसका नियमित जाप अकाल मृत्यु के भय को दूर करता है, स्वास्थ्य में सुधार लाता है तथा मानसिक शांति प्रदान करता है। साथ ही यह नकारात्मक ऊर्जा का नाश कर जीवन में सकारात्मकता और स्थिरता का संचार करता है।
आचार्य ने कहा कि इस मंत्र के जाप से लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य तथा शारीरिक और मानसिक रोगों से मुक्ति मिलती है। यह मंत्र तनाव, चिंता और अवसाद जैसी मानसिक समस्याओं को दूर करने में भी अत्यंत प्रभावी माना जाता है। इसके अलावा ग्रह दोषों के प्रभाव को कम करने तथा दुर्घटनाओं से बचाव के लिए भी इसका विशेष महत्व बताया गया।
उन्होंने आगे कहा कि महामृत्युंजय जाप भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने, आत्मा की शुद्धि तथा आध्यात्मिक उन्नति के लिए भी अत्यंत फलदायी माना जाता है।
इस अवसर पर आचार्य पंडित भोला तिवारी, पंडित सुरेंद्र दुबे, पंडित सुभाष शुक्ला, पंडित अभिषेक तिवारी, पंडित रविकांत दुबे और पंडित सोहन दुबे सहित अनेक यजमान बंधु एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : अनुपम कुमार मौर्य 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.