बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने से गेहूं की फसल जलकर हुई खाक

जौनपुर - डोभी क्षेत्र के लेबरुआ में मंगलवार को दिन में समय लगभग 2:00 बजे बिजली के तार से शॉर्ट सर्किट होने से गेहूं की लगभग 7 बिस्सा फसल जलकर खाक हो गई। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया तब तक लगभग सात  बिस्सा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई थी 

लेबरुआ ग्राम सभा निवासी  कैलाश सिंह पुत्र लालबहादुर सिंह ने बताया कि लगभग 7  बिस्सा गेहूं की फसल बिजली के शॉर्ट सर्किट होने से जलकर खाक हो गई। गांव के विजय कुमार ने देखा कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी तो हमे फोन से सूचना दी जब तक हम लोग खेत में पहुंचे तब तक फसल जल चुकी थी। राजस्व विभाग से लेखपाल नवनीत कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर आगजनी में हुए नुकसान के पड़ताल में जुटे।

रिपोर्टर - विनीत कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.