अम्बेडकर जयंती पर अलर्ट मोड में पुलिस, पीस कमेटी की बैठक संपन्न

जौनपुर : बरसठी थाना परिसर में थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव के नेतृत्व मे डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के मद्देनज़र शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी ने की, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, धर्मगुरु, ग्राम प्रधान एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान आगामी अम्बेडकर जयंती के अवसर पर निकलने वाले जुलूस, कार्यक्रमों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद या असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
थाना प्रभारी ने सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखने, सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें न फैलाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने की अपील की। साथ ही यह भी कहा गया कि त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाना सभी की जिम्मेदारी है।
बैठक में मौजूद लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया और शांति व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प लिया। पुलिस प्रशासन अलर्ट, हर गतिविधि पर रखी जाएगी पैनी नजर

रिपोर्टर : अनुपम कुमार मौर्य

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.