कंपोजिट विद्यालय आलमगंज में अम्बेडकर जयंती पर कार्यक्रम,बच्चों को कॉपी-पेन देकर किया गया सम्मानित
बरसठी जौनपुर : विकास खण्ड बरसठी के कंपोजिट विद्यालय आलमगंज में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का नेतृत्व समरजीत द्वारा किया गया विद्यालय के सभी अध्यापको ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की , इस दौरान विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक जगदीश प्रसाद गौतम ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन संघर्ष, शिक्षा के महत्व और समाज में समानता के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर विद्यालय में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं, जिसमें बच्चों ने भाषण, कविता और गीत के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को प्रोत्साहित करने हेतु कॉपी, पेन एवं चार रसोइयों को मिठाइयां वितरित कर सम्मानित किया गया।
विद्यालय परिवार ने बच्चों को बाबा साहब के आदर्शों पर चलने और शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के माहौल में हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश तिवारी वरिष्ठ अध्यापक जगदीश प्रसाद गौतम,सहायक अध्यापक समरजीत, धर्म सिंह यादव ,दिलीप कुमार प्रजापति ,दीपक पटेल शिक्षामित्र अरविंद यादव आंगनबाड़ी की सभी कार्यकर्ती एवं सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे
रिपोर्टर : अनुपम कुमार मौर्य


No Previous Comments found.