बंगाल चुनाव पर बोला हमला, भारी मतदान बदलाव का संकेत
जौनपुर : केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी, सिंह बघेल बुधवार को क्षेत्र के खुदौली गांव स्थित प्रख्यात ज्योतिषाचार्य डॉ. अवनीश सिंह विक्रम बघेल के आवास पहुँचे, जहाँ उन्होंने शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद लिया। मीडिया से बातचीत में मंत्री बघेल ने दो दशक से बंद पड़ी हैचरी को लेकर साफ कहा यह राज्य सरकार का विषय है, केंद्र सरकार सीधे इसे संचालित नहीं करती। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत संभावनाओं की तलाश कराई जा सकती है, लेकिन प्रदेश में इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की है। किसानों के मुद्दे पर उन्होंने कहा केवल खेती से किसानों की आय पूरी नहीं हो रही है, इसलिए हमारी सरकार पशुपालन, मछली पालन, मुर्गी पालन और औषधीय खेती को बढ़ावा देकर किसानों को आत्मनिर्भर बना रही है। उन्होंने बताया कि भारत मछली उत्पादन में विश्व में दूसरे और दुग्ध उत्पादन में पहले स्थान पर है, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहा है। पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर कहा भारी मतदान यह दर्शाता है कि जनता बदलाव चाहती है। वहां की सरकार के खिलाफ आक्रोश है और इस बार जनता व्यवस्था परिवर्तन के लिए वोट कर रही है। वहीं समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव के समय का समाजवाद अब खत्म हो चुका है और वर्तमान में पार्टी केवल ट्वीटर हैंडल तक सीमित रह गई है। करीब दो घंटे प्रवास के बाद मंत्री गुजरा ताल के निरीक्षण के लिए पहुँचे, जहाँ उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।
इस दौरान समाजसेवी आशीष सिंह, जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, एसडीएम कुणाल गौरव, तहसीलदार आशीष कुमार सिंह , वन क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार, उपेंद्र मिश्र, अजय सिंह खरचू, धर्मेंद्र मिश्रा, डॉ. अभिषेक सिंह, अभिषेक परमार, प्रशांत सिंह दीपक, प्रदीप जायसवाल, अनिल मोदवाल, दिनेश कुमार, जगदंबा पांडेय, मनीष गुप्ता, वेद प्रकाश जायसवाल समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्टर : दीपक सिंह


No Previous Comments found.