तेज़ आंधी-बारिश से पीपल का पेड़ गिरा,छत और बाइक क्षतिग्रस्त
जौनपुर : डोभी क्षेत्र के लेवरुआ डिहवा गांव में तेज़ आंधी और बारिश के चलते एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गांव में पूर्व प्रधान ओम प्रकाश सिंह के घर के सामने स्थित एक विशाल पीपल का पेड़ अचानक गिर पड़ा। पेड़ गिरने से उनके मकान की छत,बरामदा और घर के बाहर खड़ी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
गनीमत रही कि घटना के समय घर के सभी सदस्य सुरक्षित थे और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, आंधी-तूफान काफी तेज़ था, जिससे आसपास के क्षेत्रों में भी नुकसान की खबरें मिल रही हैं। वहीं, गांव स्थित शिव शंकर मंदिर पर भी तूफान का असर पड़ा, जिससे वहां आंशिक क्षति हुई है।
घटना के संबंध में पूर्व प्रधान ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि पेड़ गिरने से उनकी छत टूट गई, बरामदा क्षतिग्रस्त हो गया और छत पर लगी पानी की टंकी भी टूट गई। साथ ही घर के सामने खड़ी नई अपाची बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
रिपोर्टर : विनीत कुमार

No Previous Comments found.