बरसठी चेकिंग अभियान: 4 संदिग्ध समेत 17 पकड़े गए
बरसठी : जनपद जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान दो संदिग्ध चार पहिया वाहनों को बरामद किए जाने का मामला सामने आया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता नजर आई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीम में शामिल रि0आ0 प्रदीप कुमार द्वारा चेकिंग के दौरान दो वाहनों को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान एक काले रंग की स्कॉर्पियो वाहन संख्या UP70HS5401 तथा एक सफेद रंग की अर्टिगा वाहन संख्या MH47BY03 को संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।
बताया जा रहा है कि दोनों वाहनों के कागजात एवं स्वामित्व से संबंधित जानकारी स्पष्ट न होने के कारण पुलिस ने उन्हें थाने लाकर खड़ा कर दिया है। फिलहाल पुलिस द्वारा वाहनों के मालिकों की तलाश की जा रही है तथा मामले की गहन जांच जारी है।
थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के चेकिंग अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। उन्होंने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वाहन की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
पुलिस के अनुसार, जमीन संबंधी विवाद, आपसी मारपीट एवं पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर उत्पन्न विवादों के चलते क्षेत्र में शांति भंग होने की आशंका थी। इसी के मद्देनज़र थाना बरसठी पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर 13 आरोपियों को हिरासत में लिया।
सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
इस अभियान का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक प्रकाश यादव ने किया, जिन्हें क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के मार्गदर्शन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन में कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त थे।
पुलिस टीम में कई उपनिरीक्षक एवं कांस्टेबल शामिल रहे, जिन्होंने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई सफलतापूर्वक पूरी की।
पुलिस की अपील
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार के विवाद को आपसी समझौते से सुलझाएं और कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
रिपोर्टर : अनुपम कुमार मौर्य

No Previous Comments found.