गहली गांव में बाबा साहब की प्रतिमा का अपमान, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
जौनपुर - थाना क्षेत्र के गहली गांव में एक बेहद शर्मनाक और आक्रोशित कर देने वाली घटना सामने आई है। बीती 5 मई 2026 की रात गांव में आई एक बारात के दौरान कुछ अराजक तत्वों ने भारत रत्न डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा का अपमान कर दिया,जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव और नाराजगी का माहौल बन गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्रामसभा गहली निवासी सचिन दुबे के यहां आई बारात को प्राथमिक विद्यालय गहली परिसर में ठहराया गया था। इसी परिसर में डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित है। आरोप है कि बारात में शामिल कुछ लोगों ने प्रतिमा पर गुटखा खाकर थूक दिया, उसे कीचड़ से पोत दिया और अत्यंत अशोभनीय हरकत करते हुए वहां पेशाब भी कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। बहुजन समाज के लोगों ने इसे अपनी भावनाओं पर गहरा आघात बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यह कृत्य केवल एक प्रतिमा का अपमान नहीं बल्कि सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की साजिश भी हो सकती है। ग्रामीणों ने थाना बरसठी में प्रार्थना पत्र देकर मांग की है कि इस घटना में शामिल सभी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाए और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही, अपमानित प्रतिमा को हटाकर नई प्रतिमा स्थापित करने की भी मांग उठाई गई है। जिस पर कार्यवाही जारी है
मौके पर भारी पुलिस बल थी तैनात मौके पर क्षेत्राधिकारी परमानंद कुशवाहा समेत कई थानों की पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है, वहीं गांव में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
रिपोर्टर - अनुपम कुमार मौर्य

No Previous Comments found.