लापता मासूम का कुएं में मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

जौनपुर - थाना बरसठी क्षेत्र के गारोपुर गांव से लापता हुए 4 वर्षीय मासूम आदिल का शव बुधवार सुबह गांव के ही एक कुएं में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गारोपुर निवासी नगीना बेगम का पुत्र आदिल 5 मई 2026 की सुबह लगभग 10 बजे घर से करीब 200 मीटर दूर खेल रहा था। इसी दौरान उसकी मां बकरी बांधने चली गईं। कुछ देर बाद जब वह लौटीं तो आदिल वहां नहीं मिला। परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगने पर थाना बरसठी में गुमशुदगी की सूचना दी गई थी। मासूम आदिल की उम्र लगभग 4 वर्ष बताई जा रही है। वह घटना के समय हल्के गुलाबी रंग की शर्ट, नीली बाह और मटमैले रंग का हाफ पैंट पहने हुए था।

गुमशुदगी के एक दिन बाद बुधवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के एक कुएं में बच्चे का शव देखा, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। मृतक के परिवार में तीन भाईयो में सबसे छोटा था और एक बहन भी थी जबकि पिता रफीक सऊदी में नौकरी करते हैं

रिपोर्टर - अनुपम कुमार मौर्य 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.