बच्चों की प्रतिभा और रचनात्मकता को मिलेगा नया मंच, ज्ञाना इंटरनेशनल प्ले स्कूल में समर कैंप शुरू
जौनपुर : पश्चिमी कौड़िया स्थित ज्ञाना इंटरनेशनल प्ले स्कूल में मंगलवार से छह दिवसीय ग्रीष्मकालीन समर कैंप का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। यह कैंप आगामी 17 मई, रविवार तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए प्रतिदिन विभिन्न मनोरंजक और ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. अनामिका मिश्रा ने बताया कि समर कैंप का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सामाजिक जागरूकता विकसित करना है। उन्होंने कहा कि कैंप के दौरान बच्चों को गुड टच–बैड टच प्रशिक्षण, पौधारोपण, योग, नृत्य, खेलकूद, रचनात्मक एक्टिविटीज तथा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता जैसी गतिविधियों से जोड़ा जाएगा।
विद्यालय के निदेशक दिवाकर मिश्र ने सभी प्रतिभागी बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
समर कैंप को सफल बनाने में रागिनी, ज्योति, स्नैना, रिशु, मंजू, रीमा एवं अजय सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
रिपोर्टर : दीपक सिंह

No Previous Comments found.