97% अंक हासिल कर न्यासा पांडेय बनीं विद्यालय टॉपर, मेधावियों के सम्मान में सजा समारोह
जौनपुर : जिला अतर्गत शिवब्रत सिंह चिल्ड्रेन अकादमी ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार परिणाम हासिल किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा तथा 30 से अधिक विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया।
विद्यालय की छात्रा न्यासा पांडेय ने 97% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अभिनव सिंह, प्रतिभा यादव एवं देव प्रताप सिंह ने 96.2% अंक प्राप्त किए तथा अंशिका दुबे ने 95.8% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की इस सफलता पर विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा। मेधावी विद्यार्थियों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर निदेशक शशांक सिंह, प्रधानाचार्य रुद्र प्रताप सिंह एवं कोऑर्डिनेटर रवि सिंह ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह शानदार सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग एवं शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन का परिणाम है।
कार्यक्रम में एकेडमिक कोऑर्डिनेटर पंकज पांडेय, हिंदी विभागाध्यक्ष राजकुमार सर, मानविकी एवं राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष वीरेंद्र भारती, भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष सत्यविजय चतुर्वेदी, रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष अनुराग कुमार दुबे, जीव विज्ञान विभागाध्यक्ष इंद्रेश कुमार तथा कॉमर्स विभागाध्यक्ष शाहिद अली उपस्थित रहे।
इसके अलावा दीपशिखा, अफरीन, विनय, सुरेश, अजय, रोशन, अखिलेश, कलीम, अखंड प्रताप, अंकित एवं सिकंदर सहित अन्य शिक्षकगण भी कार्यक्रम में मौजूद रहे और सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।
रिपोर्टर : दिवाकर मिश्रा

No Previous Comments found.