बरसठी थाने में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न, बकरा ईद शांतिपूर्ण मनाने पर जोर
बरसठी जौनपुर : आगामी बकरा ईद पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर बरसठी थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी परमानंद कुशवाहा तथा प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने संयुक्त रूप से की।
बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं जनप्रतिनिधियों से आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि बकरा ईद भाईचारे और शांति का प्रतीक पर्व है, इसलिए किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
क्षेत्राधिकारी परमानंद कुशवाहा ने स्पष्ट कहा कि त्योहार के दौरान सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने लोगों से निर्धारित स्थानों पर ही कुर्बानी करने तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील की।
बैठक में मौजूद लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया और शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने का संकल्प लिया। पूरे थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
रिपोर्टर : अनुपम कुमार मौर्य


No Previous Comments found.