स्कूल परिसर बना मौत का मैदान,युवक का शव फांसी के फंदे पर मिलने से हड़कंप
बरसठी जौनपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के हरद्वारी गांव में कम्पोजिट विघालय में 20 वर्षीय युवक संदीप गौतम का विघालय में खेल कुद के लिए लगाए गए लोहे की पाइप से फंदे के सहारे लटकता हुआ ग्रामीण ने शव देखते ही हड़कंप मच गया शोरगुल सुनकर कर मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और इस घटना से परिजनों मे कोहराम मच गया सुचना पाकर मौके पर पहुंची बडेरी चौकी एवं बरसठी थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी हाउस भेजा मृतक युवक दो भाइयों में सबसे बड़े थे और तीन बहने थी मृतक युवक के माता-पिता एक छोटा भाई और एक छोटी के साथ ससुराल रिवा एमपी गए हुए थे मृतक युवक महाराष्ट्र के भिवंडी शहर में रोजी रोटी सिलसिले से रहता था लगभग 20 दिन पहले भिवंडी शहर से अपने गांव आया था और यहीं पर रहकर शादी विवाह में टेंट लगाने के काम में मजदूरी करता था घटना की जानकारी मिलते ही माता-पिता भाई-बहन एमपी से घर के लिए निकल हुए हैं इस मामले में बड़ेरी चौकी प्रभारी शैलेंद्र दुबे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेजा गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है
रिपोर्टर : अनुपम कुमार मौर्य
No Previous Comments found.