24 घंटे के अंदर हरकत में आया संबंधित विभाग,निगोह-कूसा रोड पर पानी निकासी का कार्य शुरू
जौनपुर - स्थानीय विकासखंड क्षेत्र के निगोह-कूसा रोड पर लंबे समय से जलभराव और पानी निकासी की समस्या से परेशान ग्रामीणों की आवाज आखिरकार रंग लाई। सी न्यूज़ भारत द्वारा प्रमुखता से खबर प्रसारित किए जाने के महज 24 घंटे के भीतर प्रशासन हरकत में आ गया और सड़क पर जमा पानी की निकासी के लिए कार्य शुरू करा दिया गया। सड़क पर गंदा पानी जमा होने से राहगीरों, स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। आए दिन लोग फिसलकर चोटिल हो रहे थे, वहीं बदबू और गंदगी से क्षेत्रवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही थी।
सी न्यूज़ भारत ने जनता की समस्या को गंभीरता से उठाते हुए खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया,जिसके बाद संबंधित विभाग ने तुरंत संज्ञान लिया और जेसीबी मशीन लगाकर पानी निकासी का कार्य शुरू कराया गया। कार्य शुरू होते ही स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने मीडिया की पहल और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि अगर इसी तरह समस्याओं पर तेजी से काम हो तो आम जनता को बड़ी राहत मिल सकती है। क्षेत्रवासियों ने सी न्यूज़ भारत का आभार जताते हुए कहा कि चैनल ने उनकी आवाज बनकर प्रशासन तक समस्या पहुंचाई,जिसका असर अब साफ दिखाई दे रहा है।
रिपोर्टर - अनुपम कुमार मौर्य
No Previous Comments found.