न्यायालय के आदेश पर दो वारंटी गिरफ्तार, पुलिस की दबीश से मिली सफलता

बरसठी, जौनपुर :  न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन में बरसठी पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों और वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार  पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में वांछित अपराधियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक बरसठी जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ ग्राम जरौटा में दबिश दी।
दबिश के दौरान न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर राजू गौतम पुत्र बाबूराम (34 वर्ष) तथा बाबूराम पुत्र झिंगई उर्फ वंशराज (65 वर्ष) निवासी ग्राम जरौटा थाना बरसठी को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, जौनपुर न्यायालय द्वारा मुकदमा संख्या 295/2025 में वारंट जारी किया गया था।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को थाने लाकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की और चालान कर न्यायालय रवाना कर दिया।
इस अभियान में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह के साथ कांस्टेबल रिजवान अली एवं आरक्षी संदीप कुमार गौड़ शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय से वांछित चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

रिपोर्टर : अनुपम कुमार मौर्य

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.