यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की जलालपुर शाखा के शाखा प्रबंधक शंकर सिंह का लखनऊ ट्रांसफर
जौनपुर - जिले की यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की जलालपुर शाखा के शाखा प्रबंधक शंकर सिंह का शुक्रवार को लखनऊ ट्रांसफर हो गया। उनके सम्मान में प्रधानपुर निवासी समाजसेवी बृजेश सिंह द्वारा एक विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के लोगों, बैंक ग्राहकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। सभी ने शंकर सिंह के कार्यों, ग्राहकों के प्रति उनके सहयोगी व्यवहार और क्षेत्र के लोगों से उनके अच्छे संबंधों की सराहना की। इस दौरान उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। शंकर सिंह करीब तीन वर्षों से जलालपुर शाखा में सेवा दे रहें थे। उनके कार्यकाल में बैंक की सेवाओं को बेहतर बनाने और ग्राहकों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयासों की लोगों ने प्रशंसा की। जानकारी यह भी मीली कि पूरेंव शाखा के शाखा प्रबंधक कुलदीप का भी ट्रांसफर कर दिया गया है।
रिपोर्ट - ब्यूरो रिपोर्ट
No Previous Comments found.